हिमाचल प्रदेश में होगी बहुत भारी बारिश, कई जिलों में 2 दिन का ऑरेंज अलर्ट
शिमला, जुलाई 3 -- हिमाचल प्रदेश में मानसून की रफ्तार बीते 24 घंटों के दौरान कुछ धीमी रही और राज्य में व्यापक वर्षा दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग ने अब अगले कुछ दिनों के लिए फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सबसे अधिक चिंता 6 और 7 जुलाई को लेकर है, जब कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम को देखते हुए ही यात्रा करने की सलाह दी है। उधर, किन्नौर जिले के चोलिंग में मलबा हटाकर हिंदुस्तान-तिब्बत राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-5) को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।4 जुलाई को येलो अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार आज व कल 4 जुलाई को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। 5 जुलाई को फिर अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.