शिमला, मार्च 28 -- हिमाचल प्रदेश में 3 अप्रैल तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बिजली के साथ बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगह 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। इससे जनजीवन और फसलों पर असर पड़ सकता है। शनिवार सुबह शिमला और मनाली सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बादल छाए रहे, जबकि निचले क्षेत्रों में कहीं-कहीं धूप भी निकली। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अप्रैल के पहले सप्ताह में भी बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।मौसम विभाग ने क्या बताया मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। 29 और 30...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.