हिमाचल प्रदेश में हत्या के बाद दीपक का शव गांव लाकर किया अंतिम संस्कार, कोहराम
अमरोहा, अगस्त 26 -- हिमाचल प्रदेश के बद्दी में रहरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक की सिर पर छोटे गैस सिलेंडर के प्रहार से हत्या के मामले में बुधवार सुबह परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर गांव पहुंचे। अनूपशहर गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रहरा थाना क्षेत्र के गांव दौरारा निवासी 25 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र लल्लू सिंह जाटव हिमाचल प्रदेश के बद्दी-नालागढ़ की यह कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्य कर रहा था। वह बद्दी के मनपुरा थाना क्षेत्र के जट्टी माजरा औद्योगिक क्षेत्र की एक बिल्डिंग में दूसरी मंजिल पर किराए का कमरा लेकर रहता था। मनपुरा पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम कमरे पर मौजूद दीपक की सिर ओर सिलेंडर के प्रहार से हत्या कर दी गई थी। बरेली निवासी भाई बहन व उनके दोस्त समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.