हिमाचल प्रदेश में सुबह-सुबह हिली धरती! कितनी तीव्रता से आया भूकंप; कहां था सेंटर
शिमला, अक्टूबर 17 -- Himachal Pradesh Earthquake: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भूकम्प के झटके लगे हैं। शिमला में शनिवार तड़के भूकम्प के झटकों से धरती हिली। भूकम्प की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 रही। राष्ट्रीय भूकम्प विज्ञान केंद्र के मुताबिक ये झटके सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर कुछ सेकंड तक रहे। भूकम्प का केंद्र शिमला में 31.298 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.529 डिग्री पूर्वी देशांतर पर रहा और इसकी गहराई जमीन की सतह से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया। शिमला जिला के रामपुर में लोगों ने भूकम्प के तेज़ झटकों को महसूस किया और घरों से बाहर आ गए। भूकंप के झटकों के कारण किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। इससे पहले शिमला में 26 अगस्त की सुबह भी भूकंप के हल्के झटके लगे थे। यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में फिर बर्फबारी, एक हफ्ते कैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.