हिमाचल प्रदेश में लगे भूकंप के झटके, शिमला में सुबह-सुबह कांपी धरती
शिमला, अगस्त 26 -- हिमाचल प्रदेश में मॉनसुन की सक्रियता के बीच भूकम्प के झटके लगे हैं। शिमला में बुधवार सुबह भूकम्प के हल्के झटकों से धरती हिली। भूकम्प की तीव्रता रिक्टर स्केल पर चार रही। ये झटके सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर कुछ सेकंड तक रहे। राष्ट्रीय भूकम्प विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकम्प का केंद्र शिमला में 31.387 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.787 डिग्री पूर्वी देशांतर पर रहा और इसकी गहराई जमीन की सतह से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया। भूकंप के झटकों के कारण किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। इससे पहले चम्बा में भी आज तड़के रिक्टर स्केल पर 2.5 की तीव्रता के भूकंप के झटके लगे थे। ये झटके भी सुबह 4 बजकर 38 मिनट पर महसूस हुए, लेकिन इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि भूकम्प की तीव्रता कम होने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.