हिमाचल प्रदेश में मौसम का कहर! किन्नौर में बादल फटने से NH-5 बंद; भारी बारिश का अलर्ट
शिमला, जुलाई 3 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता से किन्नौर जिले के चोलिंग में बीती रात बादल फटने के बाद मीरू नाले में आई बाढ़ ने बड़ा नुकसान पहुंचाया। बाढ़ और मलबे के कारण राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 (हिंदुस्तान-तिब्बत सड़क) पूरी तरह बंद हो गया। तेज बहाव के साथ आए मलबे में कुछ वाहन दब गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने मौके पर मशीनें भेजकर सड़क बहाल करने का काम शुरू कर दिया है। उधर, प्रदेश के कई हिस्सों में रातभर तेज बारिश हुई और शुक्रवार को भी मौसम खराब बना हुआ। मौसम विभाग ने 6 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।NH-5 बंद किन्नौर के उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि चोलिंग में बादल फटने के बाद भारी मात्रा में मलबा नेशनल हाईवे-5 पर आ गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.