हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम, ओलावृष्टि के साथ हो रही बारिश; जानिए कितने दिन के लिए मिली गर्मी से राहत
शिमला, जून 4 -- हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राज्य के कई हिस्सों में जारी ऑरेंज अलर्ट के बीच गुरुवार को बारिश, आंधी और गरज-चमक का असर देखने को मिला। राजधानी शिमला में सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद अचानक बादल घिर आए और तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से शिमला सहित आसपास के इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम ठंडा हो गया। शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है। इससे सेब और अन्य गुठलीदार फलों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। राज्य के कई अन्य हिस्सों में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। खासकर निचले और मैदानी इलाकों में तापमान गिरने से लोगों को जून की गर्मी से काफी राहत मिली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.