हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर! 5 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; कई सड़कें बंद
शिमला, जुलाई 10 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता के बीच बीती रात से कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी और अन्य जिलों में लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। कई सड़कें बंद हो गई हैं, बिजली और पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों के पास नहीं जाने की अपील की है। भारी बारिश के चलते सोलन और सिरमौर जिलों में आज शुक्रवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेज में छुट्टी कर दी गई है।इन दो जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। वहीं सिरमौर की उपायुक्त प्रियंका वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.