हिमाचल प्रदेश में तेजी से बढ़ रही ठंड! इन इलाकों में माइनस में पहुंचा तापमान, शिमला का मौसम कैसा
शिमला, नवम्बर 22 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में सूखी ठंड का असर लगातार तेजी से बढ़ रहा है। जनजातीय इलाकों में रात का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है, जबकि मैदानी और नदी किनारे बसे क्षेत्रों में सुबह घना कोहरा छाने लगा है। रविवार को मंडी जिले के सुंदरनगर में कोहरे के कारण दृश्यता घटकर महज 70 मीटर रह गई। इससे सुबह के समय सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी हुई। दूसरी ओर दिन चढ़ने के साथ प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ हो गया और धूप खिली है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में 28 नवंबर तक बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। नवंबर में अब तक सामान्य से 70 फीसदी कम बारिश हुई है। कम बारिश के कारण सूखी ठंड का असर बढ़ रहा है।लाहौल स्पीति के ताबो में माइनस 4.6 डिग्री पहुंचा तापमान रविवार को प्रदेश के औसत न्यूनतम ताप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.