हिमाचल प्रदेश में तेजी से गिर रहा पारा, माइनस में पहुंचा तापमान; 24 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम
शिमला, अक्टूबर 18 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर के दौरान ठंड तेजी से बढ़ रही है। राज्य के जनजातीय इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। लाहौल-स्पीति जिला के मुख्यालय केलांग में रविवार को न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 डिग्री और कुकुमसेरी में माइनस 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किन्नौर के कल्पा में तापमान 2.8 डिग्री रहा। हालांकि, रविवार को शिमला और मनाली सहित राज्य के अधिकतर हिस्सों में धूप खिलने से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में आगामी 24 अक्टूबर तक बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने और धूप खिलने के आसार हैं। ऐसे में दिन के समय लोगों को सुहावने मौसम का अनुभव हो सकता है, जबकि जनजातीय और ऊंचाई वाले इलाकों में रात तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.