हिमाचल प्रदेश में जल्द होने जा रहा कैबिनेट विस्तार, किन नामों पर चल रही चर्चा; मंत्रालयों में भी बदलाव संभव
शिमला, अक्टूबर 20 -- हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज है। कैबिनेट में लंबे समय से खाली चल रहे एक मंत्री पद को जल्द भरे जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। ऐसे में आने वाले दिनों में कभी भी नए मंत्री की नियुक्ति का ऐलान हो सकता है। हालांकि, विस्तार की तारीख और नए मंत्री के नाम को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मुख्यमंत्री इस विषय पर दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ भी चर्चा कर चुके हैं। अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस प्रक्रिया में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व, सामाजिक और जाती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.