शिमला, अप्रैल 24 -- हिमाचल प्रदेश में इन दिनों गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और अप्रैल के आखिर हफ्ते में ही बढ़े हुए तापमान ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया है। राज्य के निचले और मैदानी इलाकों में सूरज की तपिश इतनी तेज हो गई है कि दिन में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन माना जा रहा है। हालांकि अच्छी खबर यह है कि मौसम विभाग ने शनिवार से राज्य के मौसम में बदलाव आने का अनुमान लगाया है और इस दौरान कई हिस्सों में गरज के साथ आंधी-तूफान चलने की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी ऊना में दर्ज की गई, जहां तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और यह सामान्य से करीब 6 डिग्री ज्यादा रहा। इसके अलाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.