शिमला, मार्च 21 -- हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले के डलहौजी इलाके में एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से पंजाब के तीन पर्यटकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि शुक्रवार रात गांधी चौक के पास डलहौजी-करेलनु सड़क पर चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वह (वाहन) खाई में गिर गया।2 की मौके पर मौत, तीसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम पुलिस के अनुसार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान सिमरनप्रीत कौर (18), सुरिंदर (25) और सोफिया (19) के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- 1.3 करोड़ का सोना, बुलेटप्रूफ SUV, पिस्टल के साथ दिल्ली पुलिस ने 8 बदमाश दबोचे यह भी पढ़ें- नए साल का जश्न! राजधानी रांची में निकला सरहुल का ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.