हिमाचल प्रदेश में कार खाई में गिरने से गुरुग्राम निवासी मां और बेटे की मौत
गुड़गांव, जून 18 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। हिमाचल प्रदेश लाहौल-स्पीति जिले के कोकसर में बुधवार को हुए सड़क हादसे में पर्यटकों की कार अचानक ढलान से पीछे की तरफ फिसलकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार गुरुग्राम की 26 वर्षीय महिला और उनके 11 महीने के मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार एक अन्य अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि महिला का पति और उनका पांच साल का बड़ा बेटे दुर्घटना से महज कुछ मिनट पहले ही कार से नीचे उतरे थे, जिसके कारण वे बाल-बाल बच गए। यह भी पढ़ें- मनाली घूमने गए बिहारी परिवार की 200 फीट गहरी खाई में गिरी कार, मां-बेटे की दर्दनाक मौतधारा वाटरफॉल के पास हुआ हादसा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.