चंडीगढ़, मार्च 31 -- हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स में भारी इजाफा करने के फैसले से मचे बवाल के बाद आख़िरकार कांग्रेस सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा है। मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। अब हिमाचल की सीमाओं पर प्रवेश के लिए पुराना शुल्क ही लागू होगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनभावनाओं और बॉर्डर पर पैदा हुई स्थिति को ध्यान में रखते हुए बढ़ी हुई दरों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। अब प्रदेश में प्रवेश करने वाले वाहनों को उसी दर पर टैक्स देना होगा जो बढ़ोतरी से पहले प्रभावी थी। प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि बॉर्डर चेक पोस्ट पर पुराने सॉफ्टवेयर और पुरानी दरों के हिसाब से ही पर्चियां काटी जाएं। हिमाचल सरकार ने 5 सीटर और 6 से 12 सीटर वाहनों पर एंट्री टैक्स की बढ़ोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.