हिमाचल प्रदेश में इस दिन से फिर करवट लेगा मॉनसून, किन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट?
शिमला, जुलाई 16 -- हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ने का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। बारिश थमने से प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में गर्मी और उमस बढ़ गई है। सबसे अधिक असर ऊना में देखने को मिला, जहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंडी में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री, सुंदरनगर में 34.7 डिग्री, कांगड़ा में 34.5 डिग्री, भुंतर में 34 डिग्री, मनाली में 28.2 डिग्री और शिमला में 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज मौसम साफ रहा और राजधानी शिमला में दिनभर धूप खिली रही। बीते 24 घंटों के दौरान केवल शिमला जिले के सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.