शिमला, अप्रैल 11 -- हिमाचल प्रदेश में अप्रैल के महीने में भी मौसम लगातार करवट बदल रहा है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो रही है, जबकि शिमला और मनाली सहित कई क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज पांच जिलों शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, चम्बा और मंडी में आंधी सहित खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। कल रविवार को भी मौसम खराब रहने की संभावना तो है, लेकिन इसके लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं 13 से 15 अप्रैल तक मौसम साफ रहने का अनुमान है, जबकि 16 और 17 अप्रैल को फिर से मौसम खराब होने के आसार हैं और 16 अप्रैल को अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के जनजातीय जिलों लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा के पांगी-भरमौर की पर्वत श्रृंखलाओं में हल्की बर्फबारी हो रही है। अन्य कई स्थानों पर बादलों का डेरा बना हुआ है। हमीरपुर में आज सुब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.