शिमला, अप्रैल 30 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में आज भी मौसम खराब बना हुआ है और अधिकांश इलाकों में बादल छाए हुए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान कई जगहों पर बारिश दर्ज की गई है। इससे राज्य के मैदानी और निचले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आई है और गर्मी का असर कम हुआ है। पहाड़ी इलाकों में भी मौसम हल्का ठंडा हो गया है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने आज कुछ स्थानों के लिए गरज-चमक, तेज हवाओं और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है और आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान जताया है। आगामी 6 मई तक प्रदेश में मौसम खराब रहेंगे। वहीं, 3-4 मई को कई इलाकों में आंधी-बिजली और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।कहां कितना तापमान मौसम विभाग के अनुसार राज्य का औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से नी...