शिमला, अप्रैल 18 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में 20 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा और इस दौरान कई स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है, लेकिन मौसम विभाग ने किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया है। विभाग के अनुसार आज 18 अप्रैल को कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। 19 और 20 अप्रैल को भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की वर्षा की संभावना बनी रहेगी। हालांकि 21, 22 और 23 अप्रैल को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है, जिससे अधिकतम तापमान में उछाल आएगा और मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में गर्मी का असर बढ़ सकता है। 24 अप्रैल को फिर से कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है।कहां-कहां हुई बारिश बीती रात राज्य के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं पर हल्का ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.