हिमाचल प्रदेश निकाय चुनाव: नगर परिषदों में भाजपा का दबदबा, नगर पंचायतों में कांग्रेस आगे
शिमला, मई 18 -- हिमाचल प्रदेश में रविवार देर शाम आए शहरी निकाय चुनाव के नतीजों में दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। राज्य की 25 नगर परिषदों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का दबदबा देखने को मिला, जबकि 22 नगर पंचायतों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार आगे रहे। कुल 47 शहरी निकायों के नतीजों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार 22 निकायों में बढ़त बनाने में सफल रहे, जबकि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने 17 निकायों में जीत दर्ज की। चार निकायों में निर्दलीय और अन्य उम्मीदवारों का प्रभाव रहा, जबकि चार जगह मुकाबला बराबरी पर छूटा। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद नगर परिषदों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का प्रदर्शन बेहतर रहा। खासकर बिलासपुर, सुंदरनगर, मनाली और नालागढ़ जैसे शहरी इलाकों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने मजबूत बढ़त दर्ज की। दूसरी ओर नगर पंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.