सिरमौर, जनवरी 9 -- हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में शुक्रवार को भीषण बस हादसा हो गया। जिले के संगड़ाह उपमंडल के हरिपुरधार क्षेत्र में आज दोपहर तीन बजे के करीब एक निजी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की पहचान की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुई निजी बस 'जीत कोच' शिमला जिला के चौपाल उपमंडल के कुपवी से हरिपुरधार होकर शिमला की ओर जा रही थी। इस दौरान बस हरिपुरधार बाजार से निकलकर जैसे ही शिमला की तरफ करीब 100 से 200 मीटर आगे बढ़ी, तभी अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। इसके बाद बस सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में जा गिरी। खाई काफी गहरी होने के कारण बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.