हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, 5 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट
शिमला, जुलाई 30 -- हिमाचल प्रदेश में मानसून के अगले कई दिनों तक सक्रिय रहने का अनुमान है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने अगले 24 घंटे, यानी 31 जुलाई सुबह 5:30 बजे तक राज्य के सात जिलों में कम से मध्यम स्तर के फ्लैश फ्लड का जोखिम बताया है। जिन जिलों के लिए यह चेतावनी जारी की गई है उनमें कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन शामिल हैं। विभाग के अनुसार इन जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और निचले इलाकों में अचानक पानी बढ़ने की स्थिति बन सकती है। ऐसे में लोगों से नदी-नालों और खड्डों के किनारे जाने से बचने तथा मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने की अपील की गई है।इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने आज गुरुवार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.