लखनऊ, अगस्त 26 -- यह बदलाव लोकतांत्रिक संस्था की गरिमा को और बढ़ाते हैं लखनऊ, विशेष संवाददाता हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर, नवनिर्मित सुविधाओं तथा तकनीकी सुधारों का अवलोकन करते हुए कहा कि यह बदलाव लोकतांत्रिक संस्था की गरिमा को और बढ़ाते हैं। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने मंगलवार को विधानसभा परिसर का दौरा किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच से विधानसभा में पारदर्शिता, आधुनिकता और संसदीय परंपराओं के संरक्षण का वातावरण बना है। उन्होंने इसे जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच लोकतंत्र को सुदृढ़ करने वाला कदम बताया। सतीश महाना ने कहा कि आने वाले समय में भी विधानसभा को और अधिक सशक्त, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के प्रयास जारी रहेंगे। इस अवसर पर ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.