शिमला, फरवरी 22 -- हिमाचल प्रदेश में मौसम भले ही इन दिनों साफ बना हुआ है, लेकिन तीन पर्वतीय जिलों लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चम्बा-में हल्की बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। वहीं जनजातीय इलाकों में ठंड अभी भी कायम है और तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 23 फरवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर सीमित रहने की संभावना है। इसी वजह से केवल ऊंचे क्षेत्रों में ही हल्का हिमपात हो सकता है, जबकि राज्य के अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली है और कहीं से भी बारिश या बर्फबारी दर्ज नहीं हुई। विभाग का कहना है कि 24 से 28 फरवरी तक पूरे हिमाचल में मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। इस दौरान किसी बड़े मौसम तंत्र के सक्रिय होने के संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग ने आने वाले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.