शिमला, जुलाई 26 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के तीन से पांच जिलों के कुछ इलाकों में 28 से 31 जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण राज्य भर में 135 सड़कें बंद हैं। सबसे अधिक 54 सड़कें कुल्लू जिले में बंद हैं। इसके बाद मंडी में 43, शिमला में 15, चंबा में आठ, कांगड़ा और लाहौल-स्पीति में पांच-पांच, सिरमौर में चार और ऊना में एक सड़क बंद है। यह भी पढ़ें- हिमाचल के मौसम पर बड़ा अपडेट, 2 दिन होगी बहुत भारी बारिश; IMD का रेड अलर्ट एसईओसी के आंकड़ों के मुताबिक, खराब मौसम के कारण 38 पेयजल आपूर्ति योजनाएं और 44 बिजली ट्र...