शिमला, नवम्बर 13 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। शिमला मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 15 नवंबर तक बारिश का दौर रहने की संभावना है, और अगले दो दिनों के दौरान कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार निचले पहाड़ी इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश, मध्यम पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश होने का अनुमान है।बुधवार शाम चार बजे से पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। राज्य में एक से 12 नवंबर के बीच 7.1 मिमी की सामान्य बारि...