हिमाचल प्रदेश के ठाणा-जांगला से महासू धाम हनोल पहुंची देव पालकी
विकासनगर, मई 8 -- हिमाचल प्रदेश की रोहड़ू तहसील के ठाणा-जांगला गांव से धाना पवासी महाराज की पालकी शुक्रवार को शाही स्नान के लिए महासू धाम हनोल पहुंची। देव पालकी पांच दिवसीय प्रवास यात्रा पर निकली हुई है। शुक्रवार को देव पालकी पवासी महासू महाराज मंदिर ठडियार से हनोल पहुंची। देव पालकी हनोल पहुंचते ही मंदिर समिति और माहासू महाराज के देव कारिंदों ने परंपरागत तौर पर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- भक्ति और आस्था का सैलाब: दोहा से विदा होकर कचटा मंदिर में विराजे चालदा महासू महाराज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.