हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी, यहां माइनस 2 डिग्री तक गिरा तापमान; 2 दिन होगी बारिश
शिमला, अक्टूबर 25 -- हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। रोहतांग दर्रे, अटल टनल के आसपास, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात हुआ है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग में न्यूनतम तापमान गिरकर -2.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार 26 से 29 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि 30 और 31 अक्टूबर को पहाड़ी क्षेत्रों में फिर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। रविवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में भी बारिश या बर्फबारी के आसार हैं।केलांग में सीजन की सबसे सर्द रात मौसम विभाग के रविवार के आंकड़ों के अनुसार लाहौल स्पीति जिला के केलांग में न्यूनतम तापमान -2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सीजन में पहली बार केलांग में पारा इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.