शिमला, अप्रैल 5 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही सर्दी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी और कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित हुआ है। लाहौल-स्पीति और अटल टनल रोहतांग क्षेत्र में बीती रात पर्यटकों के वाहन बर्फ में फंस गए, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। मौसम विभाग ने 11 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब रहने और 9 अप्रैल तक कई इलाकों में ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि रविवार सुबह शिमला सहित कई पहाड़ी इलाकों में मौसम साफ बना हुआ है, लेकिन अगले दिनों में फिर से खराब होने का अनुमान है।इन इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी बीते 24 घंटों के दौरान लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चम्बा के पांगी-भरमौर क्षेत्र में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.