शिमला, नवम्बर 5 -- हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। राज्यपाल की मंजूरी के बाद गृह विभाग की ओर से बुधवार को जारी आदेशों के अनुसार 15 IPS (भारतीय पुलिस सेवा) और 62 HPPS (राज्य पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादले तत्काल प्रभाव से किए गए हैं। इन तबादलों में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) और पुलिस प्रशिक्षण, सतर्कता, जेल, सशस्त्र बल, साइबर क्राइम व अन्य शाखाओं के वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। किन्नौर, कांगड़ा, चम्बा, कुल्लू और हमीरपुर के अलावा पुलिस जिला नूरपुर और बद्दी के एसपी बदले गए हैं। इस बारे में जारी आदेश के अनुसार अभिषेक त्रिवेदी (आईपीएस, 1996), जो वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) हैं, उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जेल व सुधार सेवा) के अतिरिक्त प्रभार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.