सहारनपुर, अप्रैल 26 -- चिलकाना, संवाददाता। थाना चिलकाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोवर्धनपुर ढुलानी में नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। हिमाचल प्रदेश की पांवटा साहिब पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक मेडिकल स्टोर संचालक के घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल ट्रामाडोल बरामद किए। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हिमाचल प्रदेश के थाना पांवटा साहिब पुलिस ने पहले कस्बा बेहट निवासी विकास को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान विकास ने कई अहम खुलासे किए, जिनके आधार पर पुलिस को चिलकाना क्षेत्र में छापेमारी की सूचना मिली। विकास की निशानदेही पर पांवटा साहिब पुलिस टीम पठेड़ चौकी थाना चिलकाना पुलिस को साथ लेकर ग्राम गोवर्धनपुर ढुलानी पहुंची। यह भी पढ़ें- रजौली में मेडिकल स्टोर से गांजा बरामद, सं...