शिमला, मई 27 -- जिस उम्र में लोग घर की चौखट तक सीमित हो जाते हैं, उस उम्र में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के 96 वर्षीय वयोवृद्ध शंकर सिंह चुनाव मैदान में उतरे, जनता के बीच गए और फिर ऐसी जीत दर्ज की कि पूरा सुंदरनगर क्षेत्र उनकी चर्चा कर रहा है। पंचायत चुनाव में शंकर सिंह ने उपप्रधान पद पर शानदार जीत हासिल की, जबकि उनकी बहू नीलम कुमारी प्रधान चुनी गईं। एक ही परिवार की यह दोहरी जीत अब हिमाचल पंचायत चुनाव के सबसे दिलचस्प नतीजों में गिनी जा रही है। सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चनोल में मंगलवार देर रात को जैसे ही चुनाव परिणाम घोषित हुए, पंचायत में जश्न का माहौल बन गया। ढोल-नगाड़ों की आवाज गूंजने लगी, समर्थकों ने मिठाइयां बांटी और गांव में जीत का उत्साह देर तक दिखाई दिया। सबसे ज्यादा चर्चा 96 वर्षीय शंकर सिंह की जीत को लेकर रही। उन्...