हिमाचल पंचायत चुनाव के पहले फेज में कितनी वोटिंग, महिलाओं ने ज्यादा डाले वोट
शिमला, मई 26 -- हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को पंचायत चुनावों के पहले चरण में 77 फीसदी से ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई। इसमें महिला वोटरों ने पुरुषों के मुकाबले 6 फीसदी से ज्यादा वोट डाले। सूबे में भीषण गर्मी के बीच मतदान के आंकड़ों में यह उछाल देखा गया। मौसम विभाग की ओर से ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया था। 1,293 पंचायतों के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू होकर दोपहर 3 बजे शांतिपूर्ण समाप्त हुई। बताया जाता है कि 3 बजे के बाद भी कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 74.11 फीसदी पुरुषों ने तो 80.39 प्रतिशत महिला वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे अधिक वोटिंग कुल्लू जिले में 83.95 प्रतिशत दर्ज की गई। इसके बाद सिरमौर में 80.78 प्रतिशत, सोलन में 80.11 प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.