शिमला, मई 20 -- हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों के बीच इस बार निर्विरोध निर्वाचन ने खास चर्चा बटोरी है। राज्य की कुल 3754 ग्राम पंचायतों में से 131 पंचायतों का निर्विरोध चयन हुआ है, यानी करीब 3.49 फीसदी पंचायतों में बिना मतदान ही प्रतिनिधि चुन लिए गए। दिलचस्प बात यह है कि जनजातीय जिला किन्नौर निर्विरोध निर्वाचन में पूरे प्रदेश में सबसे आगे रहा, जबकि उच्च साक्षरता दर के लिए पहचाना जाने वाला हमीरपुर जिला इस मामले में सबसे पीछे रहा, जहां एक भी पंचायत निर्विरोध नहीं चुनी गई। राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश के आंकड़ों के अनुसार, किन्नौर जिले में कुल 80 पंचायतों में से 18 पंचायतों का निर्विरोध चयन हुआ है। यह जिले की कुल पंचायतों का करीब 22.50 फीसदी है, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। इसके बाद अन्य जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति दूसरे स्थान पर रहा, जह...