हिमाचल पंचायत चुनाव: भाई-बहन की जोड़ी ने किया कमाल, बहन बनी प्रधान तो भाई उपप्रधान
शिमला, मई 27 -- हिमाचल प्रदेश में पहले चरण में 1293 पंचायतों के चुनाव परिणाम में इस बार कई दिलचस्प और रोचक नतीजे सामने आए हैं। सिरमौर जिला की एक पंचायत ने पूरे इलाके का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। विकास खंड संगड़ाह की ग्राम पंचायत बाऊनल काकोग में लोगों ने एक ही परिवार के सगे भाई-बहन को पंचायत की दो सबसे बड़ी जिम्मेदारियां सौंप दीं। यहां अनिता शर्मा प्रधान चुनी गई हैं, जबकि उनके सगे भाई रामचरण उपप्रधान बने हैं। खास बात यह भी है कि दोनों शादीशुदा हैं और बहन की शादी भी इसी पंचायत में हुई है। एक ही पंचायत से भाई-बहन का एक साथ प्रधान और उपप्रधान चुना जाना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। चुनाव नतीजे सामने आने के बाद पंचायत में उत्साह का माहौल है। समर्थकों ने मिठाइयां बांटीं और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया। ग्रामीण इसे पंचायत राजनीति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.