हिमाचल पंचायत चुनाव: फर्स्ट फेज में आज 1293 पंचायतों में वोटिंग, 7200 प्रत्याशी मैदान में
शिमला, मई 26 -- हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण के लिए आज प्रदेश की 1,293 पंचायतों में वोट डाले जा रहे हैं। मंगलवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया, जिसमें मतदाता अपने गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। सुबह से ही कई ग्रामीण इलाकों में मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की कतारें देखने को मिलीं और चुनाव को लेकर गांवों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। बुजुर्ग मतदाता भी मतदान केंद्रों में पहुंच कर मतदान कर रहे हैं।इस चरण में 7,200 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे पहले चरण में पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) और जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है। इस चरण में करीब 7,200 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, करीब 16 लाख मतदाता अपने मताधिकार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.