शिमला, मई 31 -- हिमाचल प्रदेश में रविवार को घोषित नगर निगम चुनावों के नतीजों ने केवल स्थानीय निकायों की तस्वीर ही साफ नहीं किए हैं। इन चुनाव नतीजों ने कई नेताओं के सियासी रुतबे को भी नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। खासकर कांगड़ा जिले के 2 नगर निगमों धर्मशाला और पालमपुर के नतीजों ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल को अपनी-अपनी पार्टियों में और मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है। अगले विधानसभा चुनावों से पहले इन नतीजों को सेमीफाइनल मुकाबले के रूप में भी देखा जा रहा था।धर्मशाला में भाजपा का दबदबा धर्मशाला में भाजपा ने 17 में से 11 वार्ड जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया, जबकि कांग्रेस 5 सीटों पर सिमट गई और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई।पालमपुर में कांग्रेस का परचम दूसरी ओर पालमपुर नगर निगम में कांग्रेस ने 15 में से 11 सीटें जीत...