हिमाचल जाने वाले पर्यटकों को एडवाइजरी; ना करें यह काम, अनदेखी पर कानूनी कार्रवाई
शिमला, जून 6 -- मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल प्रदेश की ठंडी वादियों का रुख कर रहे हैं। मनाली, कुल्लू, कसौल, रोहतांग, शिमला और अन्य पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पहाड़ों की ठंडी वादियां और ब्यास नदी का मनमोहक दृश्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। लेकिन इसी बीच मनाली पुलिस ने पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस का कहना है कि अक्सर देखा जाता है कि मनाली घूमने आने वाले लोग ब्यास नदी के बिल्कुल किनारे तक पहुंच जाते हैं। कई पर्यटक अपने छोटे बच्चों को भी साथ लेकर नदी के पास चले जाते हैं, जबकि कुछ लोग सेल्फी लेने और फोटो खिंचवाने के लिए नदी के बीच तक उतर जाते हैं। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा मनाली के डीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.