हिमाचल जाते समय खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो की मौत
सहारनपुर, जुलाई 8 -- देवबंद, संवाददाता। हिमाचल प्रदेश जा रहे मुरादाबाद के दो युवकों की मंगलवार को तल्हेड़ी बुजुर्ग में सड़क हादसे में मौत हो गई। स्टेट हाईवे पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के पास मिले आधार कार्ड और मोबाइल फोन की मदद से परिजनों को सूचना दी। हादसा तल्हेड़ी बुजुर्ग में बैंक के निकट हुआ। मृतकों की पहचान कमरे आलम (29) निवासी अहमदनगर गांव जैतवारा और तैयब अली (27) निवासी गोविंदपुर खुर्द थाना वीरपुर, जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बहनोई घायल परिजनों ने बताया कि दोनों मंगलवार तड़के करीब तीन बजे बाइक से हिमाचल प्रदेश के लिए निकले थे, जहां वे कारपेंटर का काम करते थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.