शिमला, अगस्त 21 -- हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के चार जिलों में मध्यम बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 27 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। शनिवार के लिए बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा और मंडी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।128 सड़कें बंद, जानिए कौन इलाका कितना प्रभावित बारिश के कारण प्रदेश में जनजीवन पहले से प्रभावित है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के अनुसार, शुक्रवार सुबह तक हिमाचल प्रदेश में 128 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद थीं। इसके अलावा 18 ट्रांसफॉर्मर और 52 पेयजल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। सबसे ज्यादा सड़कें मंडी जिले में बंद हैं। यहां 52 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। इसके बाद कुल्लू में 43,...