हिमाचल के 10 छोटे कॉलेजों का बड़े संस्थानों में होगा विलय, प्रभावित छात्रों को हर महीने मिलेंगे 5,000 रुपए
शिमला, जून 4 -- हिमाचल प्रदेश सरकार ने 75 से कम छात्र संख्या वाले 10 कॉलेजों के विलय के आदेश जारी कर दिए हैं। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार जिन संस्थानों को दूसरे कॉलेजों में समाहित किया जा रहा है, उनमें राजकीय महाविद्यालय टिक्कर, राजकीय डिग्री कॉलेज भलेई, राजकीय डिग्री कॉलेज कुकुमसेरी, राजकीय डिग्री कॉलेज कुपवी, आर्यभट्ट राजकीय डिग्री कॉलेज संधोल, राजकीय डिग्री कॉलेज मुल्थान, राजकीय डिग्री कॉलेज जयनगर, राजकीय डिग्री कॉलेज ननखड़ी, राजकीय डिग्री कॉलेज रोनहाट और राजकीय डिग्री कॉलेज कोटली शामिल हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार इन 10 कॉलेजों में कुल 448 छात्र अध्ययनरत हैं। इनमें राजकीय महाविद्यालय टिक्कर और राजकीय डिग्री कॉलेज भलेई में केवल 8-8 छात्र हैं, जबकि राजकीय डिग्री कॉलेज रोनहाट में 70 छात्र दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.