नई दिल्ली, मार्च 22 -- कोरोना महामारी की वजह से साल 2020 से बंद भारत.तिब्बत व्यापार अब फिर से शुरू होने वाला है। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शिपकी ला दर्रे के माध्यम से यह व्यापार जून के महीने से दोबारा चालू हो जाएगा। प्रदेश के जनजातीय विकास एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले सुरक्षा कारणों और पाबंदियों के कारण यहां व्यापार और पर्यटन की गतिविधियां बहुत कम थीं लेकिन अब हालात सुधरने के साथ इन नियमों में छूट दी जा रही है। नेगी ने कहा कि पारंपरिक व्यापार कई सालों से ठप पड़ा था, जिसे दोबारा शुरू करने की मांग स्थानीय व्यापारियों और संगठनों द्वारा लगातार की जा रही थी। मौसम अनुकूल होने के बाद जून से व्यापार गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद है। इस व्यापार के शुरू होने से किन्नौर और आसपास के क्षेत...