शिमला, मार्च 17 -- हिमाचल प्रदेश में मौसम के तेवर तीखे बने हुए हैं और मार्च के महीने में ठंड ने दिसंबर जैसा एहसास करा दिया है। सोमवार रात राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, जबकि मंगलवार को भी मौसम खराब बना हुआ है। शिमला, मनाली समेत अधिकांश पहाड़ी इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है। इस बीच, लाहौल-स्पीति प्रशासन ने हालात को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की ओर से जारी आदेश के अनुसार भारी बर्फबारी, सड़क पर जमी बर्फ और खराब विजिबिलिटी के कारण केलांग से अटल टनल तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने साफ कहा है कि इस मार्ग पर यात्रा करना फिलहाल जोखिम भरा है और लोगों की जान-माल को खतरा हो सकता है। यह भी पढ़ें- 50km/h की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.