शिमला, मार्च 23 -- हिमाचल प्रदेश में कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है। खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर तेज आंधी और बिजली गिरने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसी तरह 26 मार्च को भी कुछ इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। विभाग का कहना है कि 29 मार्च तक राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं और बीच-ब...