शिमला, जनवरी 20 -- हिमाचल में सरकारी विश्राम गृहों को आम लोगों और पर्यटकों के लिए अधिक सुलभ बनाने की दिशा में सूक्खू सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। लोकनिर्माण विभाग के विश्राम गृहों की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था को मिले अच्छे रिस्पॉन्स के बाद अब जल शक्ति विभाग के विश्राम गृहों को भी ऑनलाइन बुक किया जा सकेगा। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को जल शक्ति विभाग के विश्राम गृहों के लिए ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल का औपचारिक शुभारंभ किया। इस पहल से विभागीय अधिकारियों के साथ आम लोगों और पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी। शुभारंभ के अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह पहल डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य विश्राम गृहों की बुकिंग प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। उन्होंने कहा कि अब जल शक्ति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.