शिमला, फरवरी 21 -- हिमाचल प्रदेश में फरवरी के आखिर में ही गर्मी के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। कई शहरों में दिन का तापमान तेजी से बढ़ा है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 23 फरवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इसके प्रभाव से उच्च पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बर्फबारी के आसार हैं।कहां कितना तापमान? शनिवार को सबसे ज्यादा गर्मी ऊना में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और 29 डिग्री के करीब बना रहा। इसके अलावा भुंतर में 25.5 डिग्री, मंडी में 25.6 डिग्री, कांगड़ा में 25.8 डिग्री, सुंदरनगर में 25.2 डिग्री और बरठीं में 25.3 डिग्री अधिकतम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.