शिमला, फरवरी 10 -- हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम ने करवट ले ली है। ऊंचाई वाले इलाकों में बीती रात से बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने आज पूरा दिन प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश-बर्फबारी, आंधी और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दिन 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलंग में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि किन्नौर, चंबा और कुल्लू की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी का दौर जारी है। हिल स्टेशन शिमला और मनाली सहित मध्य व मैदानी क्षेत्रों में सुबह से बादलों का डेरा बना हुआ है। इससे ठंड का असर और बढ़ गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.