हिमाचल के चंबा में सड़क हादसा, बस सड़क से नीचे गिरी, 7 यात्रियों की मौत; 11 घायल
शिमला, अगस्त 8 -- हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक निजी बस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। हादसा चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत तीसा थाना क्षेत्र में बैरागढ़ के पास चालूंज मोड़ पर हुआ। घायलों में 6 लोगों को आगे के इलाज के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा रेफर किया गया है। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान की जा रही है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, हादसा शनिवार सुबह करीब 7 बजकर 15 मिनट पर हुआ। शर्मा कोच की निजी बस बैरागढ़ से चंबा की ओर आ रही थी। इसी दौरान चालूंज मोड़ के पास बस हादसे का शिकार हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार बस सड़क से पलटकर दूसरी सड़क पर जा पहुंची थी। यह भी पढ़ें- हिमाचल में मॉनसून का कहर, 38 दिन में 142 लोगों की मौत; 800 करोड़ रुपये का नुकसानपुलिस औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.