हिमाचल के चंबा में पर्यटकों की इनोवा कार खाई में गिरी; गुजरात के 6 लोगों की मौत, 4 की हालत गंभीर
शिमला, मई 11 -- हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भटियात उपमंडल में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में गुजरात के 6 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ककीरा-लाहडू मार्ग पर उस समय हुआ, जब पर्यटकों से भरी एक इनोवा गाड़ी बारिश के बीच अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस के अनुसार हादसा रात करीब 2 बजे हुआ। इनोवा वाहन में सवार पर्यटक मनाली से डलहौजी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ककीरा-लाहडू मार्ग पर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और कई फीट नीचे खाई में जा गिरी। यह भी पढ़ें- हिमाचल में कब्जाधारियों की बहुएं भी नहीं लड़ सकेंगी पंचायत चुनाव; HC की मुहरस्थानीय लोगों की मदद से निकाले गए शव हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। बारिश और अंधेरे के बीच बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों और शवों को खाई से बाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.