कुल्लू, अप्रैल 4 -- हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिल में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दिल्ली से घूमने आए पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में चार पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यह हादसा बंजार उपमंडल के सोझा-घीयागी क्षेत्र में हुआ। ट्रैवलर में कुल 20 पर्यटक सवार थे, जो दिल्ली से हिमाचल घूमने आए थे। देर शाम जब वाहन सोझा-घीयागी मार्ग पर पहुंचा तो अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और ट्रैवलर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा काफी गंभीर था, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया ग...